दिल्ली: IPC दिल्ली स्टेट नोर्थ ईस्ट मिशन एरिया 04-10-2020 प्रभु के अनुग्रह से आरम्भ किया गया | पास्टर सी. जी. वर्गीस नोर्थ ईस्ट मिशन का नेतृत्व दिया गया| ज़ूम ऑनलाइन प्लेटफार्म से उद्घाटन सभा आयोजित की गयी| IPC दिल्ली स्टेट सेक्रेटरी पास्टर साम जॉर्ज ने उद्घघाटन सभा की अध्यक्षता की| IPC दिल्ली स्टेट प्रेजिडेंट पास्टर शमूएल एम थोमस ने वचन और प्रार्थना के साथ उद्घाटन किया| IPC जनरल सेक्रेटरी पास्टर साम जॉर्ज मुख्य वक्ता के रूप में प्रभु के वचन से उत्साह बढ़ाया| IPC दिल्ली स्टेट पेट्रटन पास्टर के. जॉय ने प्रार्थना कर नोर्थ ईस्ट मिशन एरिया कर शुभारम्भ किया| पास्टर एम. पी. जॉर्जकुट्टी IPC जनरल ज्वाइंट सेक्रेटरी ने इस नई सेवकाई की सराहना की | अन्य कई संस्थाओ के पासबानों तथा IPC दिल्ली स्टेट एक्स़ीक्यूटीव द्वारा शुभकामनाऐं दी गई।